अस्थमा रोगी अपनाएं ये घरेलू उपाय, बीमारी रहेगी कंट्रोल में...

अस्थमा रोगी अपनाएं ये घरेलू उपाय, बीमारी रहेगी कंट्रोल में...

सेहतराग टीम

आज के समय में लोगों को कई तरह की समस्याएं होती हैं। उन्हीं में से एक है अस्थमा जो अधिकतर लोगों परेशान कर रहा है। भारत में करीब दो करोड़ लोग इस बीमारी से परेशान हैं। वैसे तो ये बीमारी एलर्जी और प्रदुषण की वजह से होती है। लेकिन कई लोगों को ये रोग जेनेटिक मिलती है। वहीं अगर इस समस्या पर शुरू में ध्यान दिया जाए तो इससे छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि कैसे घरेलू उपाय अपनाकर इस पर कंट्रोल पाएं-

पढ़ें- एक्सरसाइज, जो बॉडी पोस्चर को बेहतर और स्पाइन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं

अस्थमा लंग्स की एक ऐसी समस्या हैं जिससे पीड़ित व्यक्ति को सांस लेने में काफी समस्या होती है। इसके साथ ही सांस की नलियों में सूजन आ जाती हैं। जिसके कारण सांस लेने वाली रास्ता सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में आप अपने खानपान का भी अधिक ध्यान रखें। 

अस्थमा के मरीज अपनाएं ये घरेलू उपाय (Home Remedies for Asthma Patients in Hindi):

अदरक और हल्दी

अदरक और हल्दी को औषधिय गुणों का भंडार माना जाता है। इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से अस्थमा को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास दूध में थोड़ी सी अदरक कद्दूकस करके उबाल लें। इसके साथ ही इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर या थोड़ी कच्ची अदरक कद्दूकस करके डाल लें। इसके बाद इसका सेवन करे। आयुर्वेद के अनुसार दिन में 2 बार इसका सेवन करने से आपको अस्थमा अटैक से काफी लाभ मिलेगा।

लहसुन

लहसुन में एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते  हैं जो अस्थमा की समस्या को कम करने में कारगर होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधा कप अदरक वाली चाय में 2-3 लहसुन की कली पीसकर डाल लें। इसके बाद इसका सेवन करे। 

तेज पत्ता

तेज पत्ता अस्थमा की समस्या को कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच तेज पत्ता पाउडर में एक चौथाई चम्मच पिपली और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में कीन बार इसका सेवन करे। यह क्रोनिक अस्थमा में कारगर साबित हो सकता है। 

दालचीनी

दालचीनी में कैल्शियम, मैग्नीशियम आयरन एवं प्रोटीन जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए काफी कागर है। इसके साथ ही इसका सेवन शहद के साथ करने से इसके लाभ दोगुना बढ़ जाते हैं। रात को सोने से पहले एक कप गर्म पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडरएक चौथाई चम्मच त्रिकटु चूर्ण और 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आप चाहे तो दिन में 2 बार इसका सेवन कर सकते हैं। 

शहद

शहद में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो आपको अस्थमा के कारण आने वाली खांसी और गले की खराश की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। इसलिए आप इसे हर्बल चाय में डालकर सेवन कर सकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

बढ़ते यूरिक एसिड से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा आराम

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।